हिमाचल

नड्डा के दौरे से पहले फाड़े गए होर्डिंग्स, शरारती तत्वों का कारनामा..

डेस्क। 2022 के चुनावों के मद्देनज़र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांगड़ा में रैली करने जा रहे हैं। उनके दौरे से पहले हिमाचल भाजपा ने जगह जगह उनके पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए हैं। इसी बीच ख़बर है कि कुछ शरारती तत्वों ने नड्डा के पोस्टरों को निशाना बनाते हुए उन्हें फाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला कांगड़ा के गग्गल से सामने आया है जहां नड्डा के पोस्टर रातों रात फाड़ दिए गए। इसी के साथ ही कच्छयारी इलाके से भी इसी तरह का वाक्या सामने आया है।

हालांकि, अभी तक यह तो पता नहीं चला है कि यह होर्डिंग्स किसने फाड़े हैं, लेकिन होर्डिंग्स फटने से यह चर्चा का विषय जरूर बने हैं। चूंकि ये साल चुनावी है तो ऐसे में कई दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी इस तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि एक तर्क ये भी हो सकता कि शायद भाजपा की कार्यप्रणाली से रुष्ठ लोग इस काम को अंजाम दे रहे हों।

मुख्यमंत्री कर रहे देख-रेख

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी धर्मशाला पहुंच रहे हैं जहां वे तैयारियों का जायजा लेंगे। इसी बीच नड्डा के दौरे से पहले अंधेरे में होर्डिंग्स फटना चर्चा का विषय बना है। आपको बता दें कि जेपी नड्डा ने कल शुक्रवार सुबह दस बजे गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से नड्डा नगरोटा बगवां पहुंचेंगे। गग्गल से नगरोटा बगवां तक जगत प्रकाश नड्डा का जगह-जगह भव्य स्‍वागत किया जाएगा। कांगड़ा जिला के विभिन्न मंडल के कार्यकर्ता यहां पहुंचेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

अंधड़-बारिश डाल सकती है खलल

वहीं, भाजपा की इस रैली में बारिश भी खलल डाल सकती है। क्योंकि 22 तारिख तक प्रदेश में बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी है। अगर बारिश या तूफान चला तो कार्यक्रम में जरूर कुछ विघ्न पड़ सकता है। हालांकि हिमाचल भाजपा ने पूरे इंतेजामात की बात तो कही है, लेकिन देखना ये होगा कि क्या भाजपा की नगरोटा में रैली सफल रह पाती है या नहीं.?

Manish Koul

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

7 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

7 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

7 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

8 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

9 hours ago