Follow Us:

JP नड्डा आज आएंगे सोलन, कल शिमला में होगा स्वागत

पी. चंद, शिमला |

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 27 फरवरी को सोलन के ठोडो मैदान में पहुंचेंगे। नड्डा करीब 3 घंटे सोलन में लोगों को संबोधित करेंगे और फिर शिमला के लिए रवाना होंगे।  करीब 15 हजार कार्यकर्ता और समर्थक उनका स्वागत करेंगे। उनका राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में रात ठहराव प्रस्तावित है।

यहां वह भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे। उन्हें संगठन की मजबूती के टिप्स देंगे। सरकार की गतिविधियों का भी फीडबैक लेंगे।

विधानसभा की कार्यवाही के बीच भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा के कई मंत्री और विधायक सोलन में आयोजित किए जा रहे इस समारोह में जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल रोजाना सोलन में होने जा रहे कार्यक्रम का दैनिक आधार पर निरीक्षण कर रहे हैं। वह रोजाना सोलन जा रहे हैं। 28 फरवरी को वह शिमला से बिलासपुर जाएंगे।