Categories: हिमाचल

ईरान में झंडे गाड़ने वाली प्रियंका पहुंची सिरमौर, भव्य स्वागत

<p>ईरान में हुई एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में झंडे गाड़ने वाली हिमाचल की प्रियंका नेगी घर वापिस लौटआईं हैं। पांवटा साहिब में प्रियंका के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कबड्डी संघ सिरमौर ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में प्रियंका नेगी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को एशियन कबड्डी का खिताब दिलाया।</p>

<p>इसके बाद वह पहली बार अपने गृह जिला सिरमौर पहुंची, जहां पर उनका स्वागत किया। सिरमौर कबड्डी संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने कहा कि यह बड़े गर्व की बाद है कि हमारे जिला से कबड्डी टीम में सिरमौर की बेटी ने देश का प्रतिनिधित्व किया है।</p>

<p>इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि गांव में रहकर नेशनल टीम में हमारा चयन होना पूरे हिमाचल के लिये गर्व की बात है। उन्हें पुलिस में नौकरी का जो तोहफा दिया गया है उसका वे स्वागत करती हैं, लेकिन फिलहाल वे अपनी गेम पर कंस्नट्रैट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि ओलिंपिक में कबड्डी को रखा जाता है तो देश के नाम आवश्य कोई गोल्ड मेडल आएगा।</p>

<p>इस मौके पर पेसापालो नैशनल खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा, अतर नेगी, कबड्डी संघ के जिला उपाध्यक्ष सतीश कपूर, हर्ष तोमर, विजय प्रकाश, कुलदीप सिंह, गोपाल ठाकुर, रघुवीर तोमर, विनोद कपूर, मोहन ठाकुर, कपिल तोमर आदि मौजूद रहे।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

16 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

16 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

16 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

16 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

16 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

22 hours ago