Categories: हिमाचल

डेढ़ करोड़ से बनेगी काईस-बंदरोल सड़क: गोविंद सिंह

वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को काईस में पशु औषधालय का उदघाटन और काईस से बंदरोल सब्जी मंडी तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि काईस-बंदरोल सड़क पर 1 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे औऱ इसमें ब्यास नदी पर जीप योग्य पुल का निर्माण भी किया जाएगा। इस सड़क एवं पुल के निर्माण से ब्यास के दोनों किनारों की पंचायतें लाभान्वित होंगी औऱ काईस क्षेत्र के किसान-बागवान अपने उत्पाद आसानी से बंदरोल सब्जी तक पहुंचा सकेगे।

गोविंद सिंह ने बताया कि काईस पशु औषधालय के भवन पर 27 लाख से अधिक धनराशि खर्च की गई है। इसके निर्माण से क्षेत्र के पशु पालकों को घरद्वार पर ही अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लेफ्ट और राईट बैंक के बीच यातायात को और सुगम बनाने के लिए रायसन में शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। रामशिला-नग्गर लेफ्ट बैंक सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए इस साल 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा इस मार्ग पर काईस पुल का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। ढाई करोड़ की लागत से सोयल-तांदला सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा। काईस स्कूल के साइंस ब्लॉक पर 90 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

गोविंद सिंह ने कहा कि दो साल के दौरान सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के अलावा मनाली विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए करीब 6 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इनके अलावा गरीब, जरूरतमंद और गंभीर बीमारी के शिकार लोगों को लगभग साढे तीन करोड़ की आर्थिक मदद दी गई है।

वन मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही काईस में बहुतकनीकी कालेज की स्थापना की गई थी और इस संस्थान के माध्यम से क्षेत्र के विकास बल मिला है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे की चर्चा करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि इसका कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया गया है और अब कुल्लू-मनाली के बीच आवाजाही काफी सुविधाजनक हो गई है। इस अवसर पर विनय सेन नेगी ने वन मंत्री का स्वागत किया और काईस क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

5 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

26 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

51 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago