हिमाचल

मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर, बावा हरदीप और आशीष शर्मा ने ली शपथ

हिमाचल के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह और हमीरपुर से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य आशीष शर्मा शामिल है। हिमाचल विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। हिमाचल विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ कि पति पत्नी विधानसभा में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से जीतकर विधानसभा पहुंचीं हैं।

शपथ के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने कहा कि तीनों नवनिर्वाचित सदस्य की आज शपथ हुई है। अगस्त माह के अन्तिम सप्ताह में विधानसभा के मानसून सत्र हो सकता हैं। कल से 9 के आलावा 26 नए सदस्यों की ट्रेनिंग रखी गई है। भाजपा के 9 सदस्यों पर विधानसभा में अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर उन्होने कहा की ये विधानसभा का विषय है। सत्र के दौरान ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा।

वहीं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष 25 से 28 हो गया जबकी कांग्रेस चालीस के आंकड़े को पार नही कर पाई। सुक्खू सरकार ने चुनावो में जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया बाबजूद इसके लोकसभा की एक सीट भी नही जीत पाए। आर्थिक स्थिति भाजपा ने नही बल्कि कांग्रेस सरकारों ने बिगाड़ी। भाजपा ने भी कांग्रेस के कर्ज के ब्याज को चुकाने के लिए कर्ज लिया। वहीं देहरा की विद्यायक कमलेश ठाकुर ने कहा ये उनकी नही बल्कि देहरा की जनता की शपथ है। 25 साल बाद कांग्रेस ने देहरा की सीट जीती है वह देहरा के विकास के लिए काम करेंगी।

हमीरपुर के भाजपा विद्यायक आशीष शर्मा ने बताया कि डेढ़ साल में कांग्रेस सरकार ने हमीरपुर का कोई विकास नही करवाया और उनके ऊपर झूठे मुकदमे बनाएं। अब उम्मीद है की सरकार काम करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह बावा भावुक हो गए. उन्होंने नालागढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नालागढ़ का विकास करना मेरी प्राथमिकता है. कानून-व्यवस्था को सुधारा जाएगा, जो वादे जनता से किए गए हैं, उनको धरातल पर उतारने के लिए आज से ही कार्य शुरू किया जाएगा.

Kritika

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago