Follow Us:

कंगना रनौत का कांग्रेस पर वार – संविधान और आंबेडकर के नाम पर कर रही राजनीति

|

  • आंबेडकर को अपमानित करने का आरोप, नेहरू पर भी साधा निशाना

  • कांग्रेस पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप

  • प्रदेश सरकार पर पेंशन रोकने और जमीन हड़पने के आरोप


Kangana Ranaut on Congress:  मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की किताब को उछालकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें “देवतुल्य स्थान” प्रदान किया।

कंगना ने आरोप लगाया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आंबेडकर का तिरस्कार करते हुए उन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया था, जिसके चलते आंबेडकर को मजबूरन त्यागपत्र देना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस को “मूर्ख बनाने वाली पार्टी” करार देते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ झूठ बोलकर और भ्रम फैलाकर जनता को ठगने का काम कर रही है।

कंगना ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय संविधान बदलने का डर दिखाकर लोगों को गुमराह करती है, जबकि भाजपा की सरकार में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह एक झूठ को 100 बार दोहराकर उसे सच बनाने की चालबाज़ी करती है।

प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन तक नहीं मिल रही, और सुक्खू सरकार जमीनें हड़पने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मंडी की बेटी को बदनाम करने का षड्यंत्र भी रचा गया, लेकिन जब परिणाम भाजपा के पक्ष में आए तो कांग्रेस के नेता “राजा बाबू” किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे।