हिमाचल

कंगना के घर के बाहर लगे ‘Get Well Soon’ के नारे, मनाली में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयान के चलते फ़िर विवाद में फंसी हुई हैं। ऐसे में देश के कई जगहों पर उनपर केस दर्ज करने की मांग चल रही है। इसी बीच हिमाचल में उनके बयान पर विरोध होना शुरू हो गया है। NSUI के छात्रों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके घर मनाली सिमसा के बाह विरोध जताया। संघ के कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री के घर के बाहर फूल लगाकर उनके बयान पर शांति का संदेश देते हुए कड़ी निंदा की और ‘कंगना गेट वेल सून’ के नारे भी लगाए।

मीडिया को दिए गए बयान में संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश का अपमान सहन नहीं होगा। किसी भी व्यक्ति को स्वतंत्रता सेनानियों पर नकारात्मक टिप्पणी करने का हक नहीं है। जल्द अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उनको मिला पद्मश्री सम्मान भी वापस लिया जाए।अभिनेत्री ने शहीद क्रांतिकारियों की प्रतिष्ठा का अपमान किया है। वहीं, हिमाचल की कई जगहों पर कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश भी हो चुकी है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने बयान दिया था कि 1947 में आज़ादी भीख की तरह मिली थी, असली आज़ादी 2014 में मिली है, जब से देश में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनी है। इसके बाद वे जवाहर लाल नेहरू तक का भी मज़ाक उड़ा चुकी हैं।

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

9 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

10 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

10 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

10 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

11 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

12 hours ago