Follow Us:

कंगना रनोट बनीं मौसी, फोर्टिस कांगड़ा में बहन रंगोली ने दिया बेटे को जन्म

समाचार फर्स्ट |

बॉलीवुड की क्वीन और फिल्म स्टार कंगना रनोट अब मौसी बन गई हैं। दरअसल, उनकी बहन रंगोली ने बेटे को जन्म दिया है जिस रिश्ते से अब वे मौसी कहलाएंगी। ग़ौर करने वाली बात तो ये है कि रंगोली ने मुंबई में रहने के बावजूद हिमाचल में डिलीवरी करवाई और कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।

9 महिने से कांगड़ा फोर्टिस के संपर्क में थीं रंगोली

स्त्री रोग की विशेषज्ञ डॉक्टर निधि ने बताया कि रंगोली पिछने 9 महिने से यहां से ही उपचार करवा रही थी। इस दौरान पिछले कल उन्हें पेट में दर्द उठा और उनका सिजेरियन करना पड़ा। सिजेरियन में डॉक्टर ने सफलता हासिल की औऱ रंगोली को नवजात की सौगात दी।

डिलवरी के दौरान रंगोली के परिजन भी साथ रहे। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में रंगोली को बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। यही नहीं, कंगना रनौट के मौसी बनने पर उन्हें भी लोगों ने बधाइयां दी।

हिमाचल का प्यार खींच लाया कांगड़ा

रंगोली मुंबई की रहने वाली है और उन्होंने खासतौर पर मुंबई से आकर फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में ही डिलिवरी करवाने को तरजीह दी। उनकी हिमाचल की सरजमीं पर ही नौनिहाल को जन्म देने की हसरत थी। उनका मानना है कि फोर्टिस कांगड़ा में उपलब्ध बेहतरीन संसाधनों और सुविधाओं के कारण इसे सुरक्षित अंजाम दिया गया।