Follow Us:

कंगना रनौत का कोविड-19 सैंपल फेल, मुंबई जाने पर संशय

पी. चंद |

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कोविड-19 सैंपल फेल हो गया है। जबकि उनकी बहन रंगोली और सैक्रेटरी का सैंपल नैगेटिव पाया गया है। कंगना का सैंपल मनाली में हुआ था, जिसका परीक्षण मंडी मेडिकल कॉलेज में हुआ जोकि फेल हो गया है। इस बात की पुष्टि मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने की है।

उन्होंने बताया कि अब कंगना का दोबार सैंपल लेकर टैस्ट किया जाएगा। वहीं, सैंपल फेल होने पर कंगना के मुंबई जाने पर भी संशय है। प्रोटोकॉल के हिसाब से अब वह मुंबई नहीं जा पाएंगी। अब उन्हें क्वारंटाइन के नियम झेलने पड़ेंगे। वहीं इस बीच कंगना के मनाली से अपने पैतृक गांव भांवला पहुंचने पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि टैस्ट की रिपोर्ट आने से पहले स्टेशन नहीं छोड़ सकते।