Categories: हिमाचल

गूगल मैप से कंटेनमैंट जोन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में कांगड़ा ने फिर मारी बाजी

प्रदेशभर में कांगड़ा जिला में सर्वप्रथम ई-पास सर्विस मुहैया करवाने के बाद जिला प्रशासन ने एक बार पुनः कोविड-19 से संबंधित जानकारी को तकनीकी उपकरणों के उपयोग के माध्यम से आम जन तक आसानी से पहुंचाने में बाजी मारी है। कांगड़ा प्रशासन ने कोविड-19 से संबंधित सभी कंटेनमैंट जोन की मैपिंग के बाद उसे गूगल मैप पर उपलब्ध करवाने के बाद उसे जिला वेबसाईट http://hpkangra.nic.in से लिंक कर दिया है।

कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा लोगों को त्वरित अधिकतम राहत पहुंचाने हेतु उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी देते हुए डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को सीमित करने के उद्देश्य से कंटेनमैंट जोन की रणनीति बेहद अहम और कारगर है और फिलहाल यह काफी समय तक बनी रहेगी। प्रशासन द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण के लिए कंटेनमैंट जोन सेसम्बन्धित हर समय परिवर्तित होने वाले प्रशासनिक उपायों और प्रतिबन्धों की जानकारी में पारदर्शिता बनी रहती है।

क्या होता है कंटेनमैंट जोन-

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी क्षेत्र में जहां कोविड-19 के पॉजिटिव् मामले सामने आते हैं, को कंटेनमैंट जोन के नाम से परिभाषित किया जाता है। कंटेनमैंट जोन इलाके को पूरी तरह सील कर दिया जाता है और आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन मैडिकल परिस्थितियों के अलावा किसी भी प्रकार की आवाजाही पूर्णतया प्रतिबंधित होती है। इस क्षेत्र में तमाम निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगा दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग कंटेनमैंट जोन में कोविड-19 की रोकथाम के लिए सक्रिय मामलों की पहचान, एसीएफ प्रक्रियाद्ध और स्क्रीनिंग करता है। प्रायः कंटेनमैंट जोन को दो सप्ताह के लिए या स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एसीएफ प्रक्रिया पूरी होने तक अधिसूचित किया जाता है।

कंटेनमैंट जोन की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने वाल पहला जिला बना कांगड़ा-

कांगड़ा जिला में कोविड-19 की रोकथाम के लिए वर्तमान में छः सक्रिय कंटेनमैंट जोन अधिसूचित हैं और पूर्व अधिसूचित तीन कंटेनमैंट की अधिसूचना वापस ले ली गई है। कांगड़ा जिला राज्य में कंटेनमैंट से संबंधित क्षेत्र और अधिसूचना की अवधि को आम लोगों तक पहुंचाने वाला प्रथम जिला बन गया है। विभिन्न आदेशों की टोकरी से कंटेनमैंट जोन से सम्बन्धित जानकारी को छांटना आम लोगों के लिए कष्टकारक और समय बरबाद करने वाला होता है। पब्लिक डोमेन में आसानी से उपलब्ध होने वाले ऑनलाईन टूल के माध्यम से आम लोगों में आसानी से पहुंचाए जा सकते हैं।

जिला प्रशासन की वेबसाईट पर उपलब्ध मैप से सक्रिय जोन को लाल रंग के आइकन जबकि पूर्व कंटेनमैंट जोन, जहां संक्रमण पर काबू पा लिया गया है और कोई नया मामला सामने नहीं आया है, को हरे रंग से दर्शाया जाता है। लाल रंग के आइकन को क्लिक करते ही कंटेनमैंट की तमाम जानकारी, जिसमें इलाका और अधिसूचित अवधि शामिल हैं, सामने आ जाते हैं। कांगड़ा जिला प्रशासन इस जानकारी को और अर्थपूर्ण बनाने के लिए कंटेनमैंट जोन और बफर जोन की प्रशासनिक सीमाओं का प्रभावी ढंग से दर्शाने पर कार्य कर रहा है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago