Follow Us:

कांगड़ा: बोह में मलबे से एक और शव निकाला, एक व्यक्ति अभी भी लापता, सर्च अभियान जारी

|

शाहपुर के बोह में वीरवार को मलबे से एक और शव निकाला गया है। मृतक की पहचान सुभाष चंद (75) के तौर पर हुई है। इस एक शव के मिलन से हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। अभी भी एक व्यक्ति लापता चल रहा है जिसे ढूंढने के लिए एनडीआरएफ, होम गार्डस और पुलिस जवानों ने मिलकर सर्च अभियान चलाया हुआ है। 

डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने बताया कि बोह में अब तक 5 लोगों को सकुशल निकाला गया है जबकि 9 लोगों की इस हादसे में मौत हो चुकी है। अभी एक व्यक्ति लापता चल रहा है जिसे ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है।

निपुण जिंदल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को बारिश से प्रभावित लोगों के लिए तत्काल प्रभाव से फौरी राहत देने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को खड्डों नदियों, नालों से दूरी बनाए रखने की हिदायतें दी गई हैं। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मौसम के पूर्वानुमान की भी नियमित तौर से जानकारी दी जा रही है।