Categories: हिमाचल

मुख्यमंत्री के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर कांगड़ा उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान 18 फरवरी को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, कांगड़ा राकेश प्रजाजति ने बताया कि मुख्यमंत्री ज्वालामुखी में 2336.36 लाख योजनाओं के उद्घाटन और 8208.41 के शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त ने खुंडिया और सपड़ी में तैयारियों का जायजा भी लिया।</p>

<p>उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 18 फरवरी को सुबह 10 बजे सपड़ी पहुंचेंगे और 10:40 बजे खुंडियां में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तहसील खुंडियां के लिए 2988.52 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत 536.59 लाख रुपए की लागत से निर्मित आईटीआई खुंडिया और 1033.45 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय खुंडियां के भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगड़ू के 138.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विज्ञान खंड का शिलान्यास करने के उपरांत खुंडियां में जनसभा को संबोधित करेंगे।</p>

<p>उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सायं 4 बजे बड़ोली कुठियाड़ा में 267.79 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना सिल्ह के सुधार का शिलान्यास, 446.94 लाख रुपए से कुटियाड़ा से त्रैम्बलू सड़क उन्नयन कार्य का शिलान्यास, जल जीवन मिशन के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की 3817 लाख रुपए की लागत से विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं के सुधार और संबर्द्धन का शिलान्यास, 549.56 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले ज्वालामुखी पुलिस थाना के भवन का शिलान्यास तथा 766.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित ज्वालामुखी सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे।</p>

<p>उन्होंने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्री गायत्री सदन ज्वालामुखी में हिमाचल दस्तक द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम ज्वालामुखी विश्राम गृह में होगा और मुख्यमंत्री 19 फरवरी को देहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 mins ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

32 mins ago

52 साल बाद चूड़धार में शांत महायज्ञ, 28,000 भक्त बने साक्षी

  Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…

47 mins ago

HRTC की स्वर्ण जयंती पर कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा, 4% DA के साथ 50 करोड़ ओवरटाइम भुगतान

HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…

59 mins ago

Shimla: विजयादशमी पर सिंदूर की होली, महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई

Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…

1 hour ago

हिमाचल में भूकंप: शिमला में 3.0 तीव्रता के झटके

EarthquakeTremors:  हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…

1 hour ago