हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 50.25 लाख मतादाताओं में से रिकॉर्ड 74 फीसदी से ज्यादा मतादाताओं ने गुरुवार को अपने मत का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव ऑफिसर पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए इस बार 7525 पोलिंग स्टेशन पर मतदान हुआ। जिसमें इस बार 37,21,647 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।कुल वोटरों में 19,10,582 महिलाएं, 18,11,061 पुरूष और 4 ट्रांसजेडर्स ने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया।
हिमाचल के सिरमौर में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत 81.05% रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक विधानसभा सीटों वाले कांगड़ा जिले में सबसे कम 72.47 वोट प्रतिशत रहा।
हिमाचल के 12 जिलों में वोटिंग का प्रतिशत
कांगड़ा
चंबा
लाहौल स्पीति
कुल्लू
मंडी
हमीरपुर
ऊना
बिलासपुर
सोलन
सिरमौर
शिमला
किन्नौर



