Categories: हिमाचल

कांगड़ा: पौंग झील में मार्च तक ड्रोन की निगरानी में रहेंगे विदेशी परिंदे, सोमवार को 15 और मिले मृत

<p>पौंग झील में बर्ज फ्लू से विदेशी परिंदों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को क्षेत्र में 15 और विदेश परिंदे मृत पाए गए हैं। विभाग के अनुसार ये रविवार रात को मरे होंगे। इसके साथ ही झील में बर्ड फ्लू से मरने वाले विदेशी परिदों की संख्या बढ़कर 4 हजार 936 हो गई है। इसी को देखते हुए अब झील में विदेशी परिंदों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। हालांकि झील में अब परिंदों की मृत्यु दर में गिरावट आई है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर मौतें शून्य तक भी पहुंचेगी, तब भी मार्च तक निगरानी रहेगी।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि मार्च महीने में ये विदेश परिंदे यहां से पलायन करना शुरू हो जाते हैं। इस बार बर्ड फ्लू के कारण हजारों पक्षी वापस नहीं जा पाएंगे। उधर, बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए उठाए गए विभागीय कदमों की वन मंत्री राकेश पठानिया ने समीक्षा की। उन्होंने मौतों में आ रही गिरावट को सुखद संकेत माना। वहीं, पीसीसीएफ वन्य प्राणी विंग अर्चना शर्मा का कहना है विदेशी पक्षियों पर मार्च तक हर हाल में निगरानी रहेगी। अब निगरानी ड्रोन से भी की जा रही है। जो भी मृत पक्षी पाया जा रहा है, वह एक रात पहले मरा होगा। वन्य प्राणी विंग पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है</p>

<p>हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों से अब एक सप्ताह और पोल्ट्री उत्पादों नहीं आ सकेंगे। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर के अनुसार इन उत्पादों के परिवहन पर रोक को फिर बढ़ाया है। प्रदेश में विदेश परिंदों की मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, सोलन में मृत मुर्गियों के सैंपल में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। पशु रोग संस्थान की भोपाल प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। अधिकारियो को आशंका थी कि इन्हें हरियाणा से वाहनों में लाकर सोलन जिले में फैंका गया था।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

7 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

8 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

8 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

8 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

9 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

9 hours ago