Categories: हिमाचल

कांगड़ा: लेंटाना और चीड़ की पत्तियों से मिलेगी निजात, ढलियारा में प्रदेश का पहला बायोमास प्लांट स्थापित

<p>कांगड़ा में लेंटाना और चीड़ की पत्तियों की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए प्रदेश का पहला बायो मास्क प्लांट ढलियारा में स्थापित किया गया है। देहरा के विधायक होशियार सिंह ने कहा कि बायो मास्क प्रोजेक्ट प्लांट लेंटाना ओर चिढ़ की पत्तियां के निवारण के एक प्लांट ढलियारा में लगा गया है। इसके लिए लेंटाना 100 रुपये क्विंटल खरीदा जाएगा, जिसे पाउडर बना कर ब्रिक्स के रूप में ढाल कर सीमेन्ट उद्योग में भेजा जाएगा। सरकार ने लेंटाना व चीड़ की पत्तियों की समस्या के निवारण के लिए 25 यूनिट को स्वीकृति प्रदान कर दी है।</p>

<p>होशियार सिंह ने कहा कि लेंटाना को हमारी संस्था खरीदेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस तरह की 25 यूनिट को मंजूरी दी है। 25 लाख में प्लांट लग सकता है सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसे व्हाइट कोल कहा जाता है और इसे जलाने पर इसका धुआं भी सफेद होता है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि लेंटाना ने प्रदेश में 60 फीसदी भूमि को नष्ट कर दिया है। इस कार्य हेतू युवाओं को आगे लाया जाएगा, इसके लिए बकायदा फोन नंबर शेयर किए जाएंगे और जहां से भी लोग लेंटाना को ठिकाने लगाने का आग्रह करेंगे, वहां युवाओं का दल जाकर ब्रिकेटिंग मशीन से इस कार्य को अंजाम देगा। होशियार सिंह ने कहा कि पौंग बांध विस्थापितों के मुद्दे को राजस्थान सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था, लेकिन उनके द्वारा मामला उठाने के चलते अब विस्थापितों को प्लांट आवंटन की प्रक्रिया राजस्थान सरकार ने शुरू कर दी है। उम्मीद है कि शीघ्र पौंग बांध विस्थापितों को न्याय मिलेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

13 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

13 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

14 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

15 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

15 hours ago