Categories: हिमाचल

कांगड़ा: 3000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा रिटायर्ड कानूनगो

<p>जिला कांगड़ा के नूरपुर में एक रिटायर्ड&nbsp; कानूनगो को विजिलेंस ने 3000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कानूनगो ने शिकायतकर्ता से अनुवादित राजस्व रिकॉर्ड प्रदान करने के लिए 5000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।</p>

<p>जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में पुनर्नियुक्ति पर तैनात कानूनगो पुन्नू राम को धर्मशाला विजिलेंस की टीम ने नूरपुर स्थित मिनी सचिवालय में रिश्वते लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। कानूनगो विभाग में उर्दू अनुवादक के रूप में तैनात था और शिकायतकर्ता से अनुवादित राजस्व रिकॉर्ड प्रदान करने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस ने मौके से 3000 रुपये लेते हुए कानूनगो को गिरफ्तार किया है।</p>

<p>इस संबंध में रिकॉर्ड जब्त किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। एसपी विजिलेंस अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

3 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago