Follow Us:

बिलासपुर के कर्ण पराशर का IIT कानपुर में M.Tech डिग्री के लिए चयन

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर के कर्ण पराशर का एम.टेक. डिग्री (SIGCOM) के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर के लिए चयन हुआ है। गेट-2019  की  इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की परिक्षा में आल इंडिया में 360 रैंक हासिल किया था।

कर्ण घुमारवीं उपमड़ल के गांव बल्लू खरयाला का रहने वाला है। 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विध्द्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर से प्राप्त की है। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेन्ट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में फर्स्ट डिवीज़न में बी. टेक. की डिग्री हासिल की। कर्ण की  बहन ज्योति पराशर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमएससी  (Chemistry Honors)  की पढ़ाई कर रही है।

कर्ण के परिजन अपने बेटे की इस सफलता से बहुत खुश हैं। कर्ण जुलाई महीने से एडमिशन हो जाने के बाद अभी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर में एम.टेक. कर रहा है। कर्ण पराशर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया।