Categories: हिमाचल

लाहौल स्पीति में होगा ”केलांग कनक्लेव”, देश की नामी कंपनियां लेगीं भाग

<p>जनजातिय जिला लाहौल स्पीति में पहली बार &quot;केलांग कनक्लेव&rsquo;&rsquo; के नाम से इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 12 और 13 अगस्त को लाहुल स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में होगा। इसकी जानकारी कृषि मंत्री डा. रामलाल मार्कंडा ने दी। इस कनक्लेव में देश की 20 नामी कंपनियां और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना है। कनक्लेव में 10 एमओयू साईन होंगे जिसमें लाहुल का छरमा, गुठ,&nbsp; हॉप्स और अन्य जड़ी बूटियां शामिल हैं। यह लाहुल स्पीति जिले के कुछ ऐसे उत्पाद हैं जिनकी देश भर में काफी ज्यादा डिमांड है और इनके अधिक उत्पादन से यहां के किसानों की आय कई गुणा बढ़ाई जा सकती है।</p>

<p>वहीं, इस कनक्लेव में मोबाइल सर्विस देने वाली कंपनियों को भी बुलाया जा रहा है ताकि लाहौल स्पीति जैसे जनजातिय जिला में मोबाइल कनैक्टिविटी बढ़ाई जा सके। कनक्लेव में केंद्रीय जनजातिय विकास मामलों के राज्य मंत्री के आने की संभावना भी जताई जा रही है। कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडा ने बताया कि सारा आयोजन फोकस इंडिया के माध्यम से किया जा रहा है ताकि किसानों को एक स्थान पर लाकर उन्हें हर प्रकार की जानकारी दी जा सके।</p>

<p>मार्कंडा ने बताया कि देशभर के ऐसे विशेषज्ञों को इस कनक्लेव में बुलाया गया है जो आधुनिक और नई तकनीकों के बारे में न सिर्फ जानकारी देंगे बल्कि भविष्य में यहां अपनी सेवाएं भी देंगे। उन्होंने बताया कि लाहुल में सबसे ज्यादा आधुनिक कृषि उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है और इस इस्तेमाल को और ज्यादा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने लाहौल स्पीति के किसानों से इस कनक्लेव में शामिल होने का आग्रह किया है। दो दिवसीय इस कनक्लेव में 13 अगस्त को किसान मेले का आयोजन भी किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

12 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

37 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

8 hours ago