रिकांगपीओ में किन्नौर युवा कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री विकास पुरुष स्व. जी.एस.बाली जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई I हिमाचल के दिग्गज नेता रहे स्व. जी.एस.बाली जी के जन्मदिन पर हर वर्ष कांगड़ा में बाल मेला मनाया जाता रहा है, जहां बड़े स्तर पर रोज़गार मेला आयोजित किया जाता रहा है I
उनके स्वर्गवास के बाद भी उनके सुपुत्र एवं कैबिनेट रेंक पर्यटन कार्पोरेशन के चेयरमेन रघुवीर सिंह बाली ने इस परम्परा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी नगरोटा में बाल रोज़गार मेला आयोजित किया है I आज रिकांगपिओ में भी जिला युवा कांग्रेस के युवाओं ने उनकी याद में रीजनल अस्पताल
रिकांगपीओ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया और युवाओं ने बढ़चढ़ कर इसमें भाग लिया और पर्याप्त मात्रा मे रक्त मुहैया करवाया गया , जिसमें दीपक ब्राइस हिमाचल युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव , प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर रवि पांगटा,अजय नेगी किन्नौर युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता, किरण पांगटु जिला उपाध्यक्ष ,प्रगति नेगी जिला महासचिव, अमन नेगी जिला मीडिया कोर्डिनेटर,अन्य युवा साथी मौजूद रहे I
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…