Categories: हिमाचल

महंगाई से लोगों का जीना हुआ मुहाल, हर रोज पेट्रोल-डीज़ल के दामों में हो रही वृद्धिः किरण धान्टा

<p>कांग्रेस ने देश में बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि की आलोचना की है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि अच्छे दिनों के सपने दिखा कर सत्ता में बैठी भाजपा सरकार ने महंगाई से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कांग्रेस ने एलपीजी गैस सिलेंडर में एकमुश्त 55 रुपये की वृद्धि को भी लोगों अच्छे दिनों का एक और तोफा करार दिया है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ना एक जन विरोधी निर्णय है। जिस प्रकार हर रोज पेट्रोल, डीज़ल के दामों में वृद्धि की जा रही है उससे आम आदमी का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई ने आज आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7968).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>धान्टा ने प्रदेश के डिपुओं में दालों के बढ़े दामों पर भी आपत्ति जताते हुए कहा है कि सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह अस्त व्यस्त होकर रह गई हैं। सरकार गरीबों को सस्ता राशन देने में बुरी तरह असफल हुई है। जब कांग्रेस शासनकाल में इनके दामों में पांच रुपये की भी वृद्धि होती थी तो भाजपा नेता थाली और सिलेंडर ले कर सड़को में ढोल पीटने आते थे। आज यही नेता इसके बढ़ते दामों पर चुप चाप खामोशी से ऐसे बैठे है। मानो इनको कोई सांप सूंघ गया है। महंगाई पर भाजपा का दोहरा चरित्र अब देश के सामने आ चुका है। देश अब ज्यादा दिनों तक इन्हें बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।</p>

<p>धान्टा ने देश के किसानों के साथ हो रहे बर्ताव की कड़ी निदा करते हुए कहा है कि किसानों के साथ किसी भी सूरत में अन्याय सहन नहीं होगा। सरकार के किसी भी दबाव में किसान झुकने वाला नहीं। सरकार को किसान विरोधी कानून को हर हाल में वापिस लेना होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago