Follow Us:

किशन कपूर ने मानव संसाधन मंत्री से भेंट कर CU कैंपस निर्माण कार्य बारे की चर्चा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सांसद किशन कपूर ने दिल्ली में मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल से मुलाकात कर कांगड़ा में बनने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण कार्य बारे चर्चा की। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में केंद्र द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण्कारी योजनाओं को पूरी तरह लागू कर जन-जन तक पहुंचाने का काम हिमाचल में पूरे जोर-शोर से किया जा रहा है। अतः भविष्य में भी राज्य के विकास के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं को धरातल में उतारने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।