Follow Us:

फोर्टिस काँगड़ा बना घुटनों की दर्द के लिए बरदान, प्रदेश का पहला ऑपरेशन सफल

मृत्युंजय पुरी |

अगर आपको भी घुटनों में दर्द है या काम नही कर रहे और डॉक्टर ने इसका इलाज ना होने की बात कह दी है तो घबराइए मत। देश के नामी अस्पताल फोर्टिस काँगड़ा में आपके घुटनों का इलाज हो सकता है। दुनियां की आधुनिक तकनीक से घुटनों का इलाज हिमाचल में सिर्फ फोर्टिस के पास है। यहां आपके घुटनों को बिना किसी दर्द और रिस्क के बदला जा सकता है। इतना ही नही फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में दिल्ली व चंडीगढ़ के मुकाबले सस्ता इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।

घुटनों का इलाज करवाने में करीब 1 लाख रूपये तक का फायदा लोगों को मिल रहा है। यह इलाज हिमाचल के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कुछ दिन पहले फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में धर्मशाला की रहने वाली महिला का पहला सफल ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद महिला अगले ही दिन अपने पैरो पर खड़ा होकर चलने लगी जो किसी आश्चर्य से कम नही था।

फोर्टिस अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि हिमाचल में यह पहला ऑपरेशन हुआ है। जिस भी मरीज का इलाज होगा उसे 3 दिन के भीतर अस्पताल से छुटी दे दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक तकनीक है जिससे मरीज को जल्द लाभ मिल रहा है। इस से पहले जिस तरीके से घुटने बदले जाते थे, उसमें 3 महीने तक दर्द खत्म नही होता था और तीन महीने तक पेशंट को आराम करना होता था। उन्होंने कहा कि एेसी तकनीक सिर्फ बड़े बड़े शहरों में ही उपलब्ध है।

फोर्टिस अस्पताल के अधिकारी विजय का कहना है कि हिमाचल के लिए यह तकनीक वरदान है। फोर्टिस अस्पताल में डॉ पी.वी कैली जो सर्जरी की दुनिया में विश्व विख्यात नाम है उन्ही के द्वारा घुटनों की सर्जरी की जा रही है।