Follow Us:

बिलासपुरः तकनीकी कार्यकारिणी की बैठक में कोट सब यूनिट के चुनाव संपन्न

सुरेन्द्र जम्वाल, बिलासपुर |

जिला तकनीकी कार्यकारिणी की बैठक जिला बिलासपुर के नैना देवी में जिला प्रधान तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कोट सब यूनिट के चुनाव सर्वसम्मति से करवाए गए। जिसमें दुर्गा दास चंदेल प्रधान, जरनैल सिंह ठाकुर वरिष्ठ उपप्रधान, जोगिंदर सिंह उपप्रधान , सुनील कुमार उपप्रधान, गुरुदास सिंह उप प्रधान, महेंद्र सिंह सचिव, शिव दत सहसचिव, जगदीश चंद वित सचिव, भाग सिंह संगठन सचिव, चरण सिंह मुख्य सलाहकार, अश्विनी कुमार प्रेस सचिव चुने गए।

संगठन की बैठक में चर्चा की गई कि विद्युत कर्मचारियों की घटती संख्या चिंता का विषय बन चुकी है। संगठन का बोर्ड प्रबंधन और सरकार से अनुरोध है कि घटती कर्मचारियों की संख्या पर विशेष रूप से ध्यान दें ताकि उपभोक्ताओं को कर्मचारियों से अच्छी सेवाएं प्राप्त हो सकें।

संगठन की बैठक में यह चर्चा हुई कि तकनीकी कर्मचारियों की घटती हुई संख्या के कारण तकनीकी कर्मचारी दिन प्रतिदिन हादसों का शिकार होते जा रहे हैं। इस पर तकनीकी कर्मचारी संघ रोष व्यक्त करता है कि तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की जाए। ताकि तकनीकी कर्मचारी हादसे का शिकार ना हो। आऊट सोर्स कर्मचारियों के बारे में सरकार से निवेदन है कि इनके लिए जल्द ही कोई नीति बनाई जाए।