Follow Us:

शिमला में धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी

desk |

शिमला में धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी, राधा कृष्ण मंदिर में उमड़ी कृष्ण भक्तों की भीड़, भजनों से गुंजायमान हुआ मंदिर।

देश भर में आज कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। शिमला के राधा कृष्ण मंदिर गंज बाजार में सुबह से कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी हुई है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शिमला में खासी धूम देखने को मिल रही है। लोग कृष्ण भक्ति में रंग गए हैं। आज सुबह से ही श्रद्धालु शहर के मुख्य कृष्ण मंदिर गंज बाजार में माथा टेक रहे हैं। वहीं, श्री कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। शिमला में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी कई दिन पहले ही शुरू हो गई थी। बाजारों को आज फूल मालाओं से सजाया गया है।

राधा कृष्ण मंदिर गंज शिमला के पुजारी उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर काफी दुर्लभ सहयोग बना हुआ है। मंदिर में सुबह षोडशोपचार पूजन किया गया। विभिन्न प्रकार के फल भगवान को अर्पण किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करने से जन्म जन्मांतरों के पाप नष्ट हो जाते हैं आज सोमवार के दिन कृष्ण जन्माष्टमी और रोहिणी नक्षत्र से आज के दिन का विशेष महत्व हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत करने से मनुष्य के जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते है ऐसे में आज के दिन कृष्ण भक्ति में डूबने का दिन हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद दो बजे तक इसी तरह भजन कीर्तन चलता रहेगा।