हिमाचल

नशे के खिलाफ विधानसभा सदन में संकल्प लेकर आए कुलदीप सिंह राठौर

बोले : नशे का व्यापार नए प्रकार का युद्ध, इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत

विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन गैर सरकारी कार्य दिवस के लिए तय किया गया था। इस दौरान विधायकों की ओर से सदन में विभिन्न विषयों पर संकल्प प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सत्ता पक्ष के विधायक कुलदीप सिंह राठौर और विपक्ष के विधायक सुखराम चौधरी की ओर से प्रदेश में बढ़ते नशे के व्यापार पर चिंता जताते हुए इसको लेकर कोई ठोस नीति बनाने को लेकर संकल्प प्रस्तुत किया। इस दौरान सदन के अंदर में बीते दिनों NIT हमीरपुर में हुए नशे के प्रकरण कभी जिक्र हुआ और नशे की रोकथाम के लिए चर्चा हुई।

सदन में संकल्प प्रस्तुत करने पर ठियोग विधनसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि उनकी तरफ से सदन में यह संकल्प लाया गया है। उन्होंने बताया है कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में लगातार नशे के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो बेहद गंभीर विषय है।

उन्होंने NIT हमीरपुर में हुए प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आज शिक्षण संस्थानों में भी नशे के सौदागर युवा पीढ़ी को पंगु बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे खेपें बाहरी देशों से हिंदुस्तान लाई जा रही है। उन्होंने इसे अघोषित युद्ध करार देते हुए कहा कि विदेशी ताकते देश की पीढ़ी को खत्म करने की कोशिश कर रही है और इसके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago