रोहतांग दर्रे में हल्की बर्फबारी होने के बाद भी वाहनों की आवाजाही जारी है। गुरुवार को भी रोहतांग दर्रे में दिनभर वाहनों की आवाजाही जारी रही। एचआरटीसी की दो बसें भी आज रोहतांग के पार पहुंची। जबकि इन दो बसों सहित गुरुवार को 68 वाहन दर्रे के आर-पार पहुंचे। जिसमें 10 वाहन मनाली से लाहुल गए जबकि 58 वाहनों ने लाहुल से मनाली का रूख किया।
गत दिनों हुई बर्फबारी से एचआरटीसी की बसें कुल्लू-मनाली में फंस गई थी जिस कारण लाहुल में बसों की कमी हो गई थी। रोहतांग दर्रे में अगर अभी बर्फबारी हो जाती है तो अब दर्रा अगले साल ही वाहनों के लिए बहाल होगा। हालांकि लाहुल-स्पीति प्रशासन द्वारा कोकसर और मढीं में स्थापित की गई रेस्क्यू पोस्ट 31 दिसंबर तक अपनी सेवाएं देंगे लेकिन बर्फबारी होने की सूरत में दर्रा सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।



