Categories: हिमाचल

कुल्लू: केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय टीम ने बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा

<p>बरसात के मौसम में कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिले में हुए नुक्सान की विस्तृत फील्ड रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम ने कुल्लू-मनाली क्षेत्र का दौरा किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक भारद्वाज के नेतृत्व में आई तीन सदस्यीय टीम के साथ हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के विशेष सचिव डीसी राणा भी मौजूद रहे।</p>

<p>मंगलवार सुबह केंद्रीय टीम ने कुल्लू के निकट लुग्गड़भटटी, रायसन बिहाल, डोभी, पतलीकूहल और अन्य स्थानों का दौरा करके नुक्सान का जायजा लिया।</p>

<p>इससे पहले सोमवार देर शाम टीम ने सर्किट हाउस में कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तलब की। जिलाधीश कुल्लू यूनुस और जिलाधीश लाहौल-स्पिति अश्वनी चैधरी ने अपने-अपने जिलों के नुक्सान की रिपोर्ट पेश की। लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, बिजली बोर्ड, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कृषि, बागवानी और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया था।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

14 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

14 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

14 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

18 hours ago