Categories: हिमाचल

कुल्लू: RTO कार्यालय में अब होगा कैशलेस लेन-देन

<p>क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कुल्लू में अब सभी तरह के शुल्क कैशलेस जमा किए जाएंगे। कार्यालय में कैशलेस लेन-देन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए गए हैं। इस बारे में जाकनकारी देते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डा. भुवन शर्मा ने बताया कि अब कार्यालय में किसी भी तरह का शुल्क नकद स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यालय में केवल कैशलेस व्यवस्था रहेगी।</p>

<p>उन्होंने बताया कि लेन-देन में पूरी तरह पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नए वित्तीय वर्ष में कैशलेस व्यवस्था लागू की गई है। इससे आम वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को काफी सुविधा होगी। आरटीओ ने बताया कि अब सभी यात्री वाहनों के लिए व्हीकल लोकेशन यंत्र अनिवार्य कर दिया गया है। इस यंत्र के बगैर कोई भी यात्री वाहन पास नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी यात्री वाहन मालिकों से अपने वाहनों में व्हीकल लोकेशन यंत्र स्थापित करने की अपील की है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2666).jpeg” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

13 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

60 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago