Categories: हिमाचल

कुल्लू: दियार पंचायत ने बनाया अपना बीज बैंक, ऐसा करने वाली प्रदेश की पहली पंचायत बनी

<p>कुल्लू जिला की दियार पंचायत के किसानों ने अनूठी पहल की है। पंचायत में किसानों द्वारा पारंपरिक फसलों का अपना एक बीज बैंक बनाया गया है। इसके साथ ही पंचायत अब प्रदेश की पहली पंचायत बनी है जिसके इस बीज बैंक पारंपरिक फसलों का बीज होगा और किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बीज बैंक ग्रामीणों ने राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा पंचायत की जैव विविधता समिति को मॉडल बीएमसी बनाने के बाद तैयार किया है। बीते रविवार को जिला की उक्त पंचायत में पारंपरिक फसलों की एक प्रदर्शनी लगाई गई।</p>

<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की प्रधान व जैव विविधिता समिति की अध्यक्ष मनोरमा ठाकुर ने की। इसके अलावा कार्यक्रम में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण एवं सतत विकास संस्था, मौहल की वैज्ञानिक डॉ, सरला शासनी, कृषि विभाग कुल्लू के सहायक कृषि विकास अधिकारी त्रिलोक शर्मा, वन समृद्धि, जन समृद्धि सीयूजी ओसन के अध्यक्ष प्रभात डडवाल ने प्रदर्शनी में विशेष तौर पर भाग लिया और उत्पादों को निहारा। इसमें पंचायत के करीब 40 से अधिक किसानों की दो दर्जन से अधिक पारंपरिक फसलों व जड़ी बूटियों के 110 सैंपल प्रदर्शनी के लिए रखे गए थे। अधिकारियों ने पंचायत व किसानों की इस अनोखी मुहिम को सराहा है।</p>

<p>पंचायत के बीज बैंक में राजमाह, माश, मक्की, गेहूं, काले कोहल, सफेद कोहल, कोदरा, कुल्थी, सरसों, जौ, राई, तिल, सोयाबीन, नंगा जौ, सलियारा, लोकल लहसुन, धान, काउणाी, पालक, कद्दू के अलावा अखरोट, खुमानी का बीज उपलब्घ होगा। इसके अलावा पंचायत में खनोर, बनाक्शा, अजवाईन, रामबाण, पुदीना, गुच्छी, धतूरा, एलोबेरा, कशमल, ब्रह्मजीरा, कड़ू पतीश, उम्बली कुरी, नीलकंठी, पाषाण भेद, चां, खूब कला, रोजा मौसकीटा जैसी जड़ी बूटियों को भी सहेज कर रखा जाएगा। पंचायत प्रधान ने इस मौके पर बताया कि बीज बैंक में जिन किसानों ने बीज उपलब्ध करवाया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

19 mins ago

SatounSchool: सिरमौर का नाम फिर रोशन, सतोन स्कूल की 8 छात्राएं बनीं हॉकी चैम्पियन

Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…

25 mins ago

800 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार, आपदा से नुकसान कम करने पर सरकार का फोकस: सुक्‍खू

Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…

1 hour ago

Himachal: अक्टूबर में सूखे जैसे हालात, 95% कम बारिश दर्ज

Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…

2 hours ago

Himachal: 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले जलरक्षकों को प्रोमोशन

Water Guards Promotion 2024:  जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…

2 hours ago

Baba Siddique Murder Case: बोन टेस्ट में खुलासा, आरोपी धर्मराज कश्यप नाबालिग नहीं

Mumbai:  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…

2 hours ago