Follow Us:

कुल्लू: सैंज घाटी में बादल फटने से जौली नाला में आई बाढ़, लोगों के घरों में घुसा मलबा, मची अफरा-तफरी

पी. चंद |

प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन और बादल फटने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच वीरवार तड़के सैंज घाटी की पंचायत भलान-2 में भी बादल फटने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां सुबह करीब साढ़े 3 बजे बादल फटने से जौली नाला में भारी बाढ़ आ गई जिससे बाढ़ का मलबा लोगों के घरों जा घुसा।

हालांकि इस घटना में गांव बाल-बाल बच गया, लेकिन लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की इस घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बाढ़ आने से लोगों की खड़ी फसल तबाह हो गई है। वहीं, गांव के करबी 5 घरों में नाले का मलबा घुस गया है। पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने बताया कि बाढ़ से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन, लोगों की फसलें तबाह हो गई हैं।