Categories: हिमाचल

कुल्लू: लाहौल स्पीति के लिए हवाई सेवाएं शुरू

<p>जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को भुंतर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर ने पहली उड़ान उदयपुर के लिए भरी जिसमें 24 लोग सवार होकर उदयपुर के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार उदयपुर से भुंतर के लिए 10 यात्रियों को लाया जाना है।</p>

<p>उड़ान प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि भुंतर से लाहौल स्पीति के लिए उड़ाने शनिवार से आरंभ कर दी गई है। अब शैडयूल के आधार पर घाटी के अलग अलग हेलीपैड के लिए उड़ान भरी जाएंगी। उन्होंने बताया कि घाटी के लिए शैडयूल के आधार पर होने वाली उड़ाने मौसम पर निर्भर रहेगी।</p>

<p>गौरतलब है कि लाहौल स्पीति को कुल्लू और शेष दुनिया से जोड़ने वाले रोहतांग दर्रा में बर्फबारी होने से लाहौल वासियों का संपर्क शेष दुनिया से कटा हुआ है। यह स्थिति आने वाले चार से पांच महीनों तक बनी रहेगी। लिहाजा इन महीनों में घाटी के लोगों का कुल्लू आने और जाने का साधन एकमात्र हेलीकॉप्टर ही रहेगा।</p>

<p>प्रदेश सरकार के जनजातीय विभाग ने घाटी के लोगों के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है। इसमें घाटी के लोग सस्ती दरों पर लाहौल स्पीति आ जा सकते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago