Follow Us:

कुल्लू: चंद्रखणी के जंगल से सुरक्षित निकाले दिल्ली कॉलेज के दो स्टूडेंट

गौरव, कुल्लू |

मनाली से वाया मलाणा होकर कसोल के लिए ट्रैकिंग पर निकले दो युवा ट्रैकरों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। दोनों ही ट्रैकर चंद्रखणी में भटक गए थे। इन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और उसके बाद दोनों को रेस्क्यू किया गया है।

जानकारी के मुताबिक आयशा मिश्रा पुत्री रघुनाथ निवासी दिल्ली और कलोल मुखर्जी निवासी वेस्ट बंगाल जो दिल्ली कॉलेज में फाइनांस आर्ट के विद्यार्थी थे। यह दोनों पहली जून को मनाली से कसोल के लिए वाया मलाणा होकर ट्रैकिंग पर निकले थे। लेकिन रास्ते में बारिश होने के कारण दोनों रात को चंद्रखणी जंगल में फंस गए।

इसके बाद दोनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों को जंगल से रेस्क्यू किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया दोनों ट्रैकर सकुशल हैं।