Follow Us:

लाहौल-स्पीति: बारिश के चलते भागा नदी में आया उफान, बने बाढ़ जैसे हालात, पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

पी. चंद |

लाहौल-स्पीति में लगातार हो रही बारिश से नालों और भागा नदी उफान पर आ गई है। जिसके चलते यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बारिश के चलते सड़कों पर भारी मात्रा में पत्थर और मलबा आ गया है। बारिश के चलते मनाली-केलांग- लेह मार्ग भी बंद हो गया है।

 खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस द्वारा पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।