हिमाचल

लाहौल-स्पीति: काजा में पहली बार होगी राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता

काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। इससे पहले काजा में 25 दिंसबर से नेशनल डिव्लेमेंट कैंप आयोजित हो रहा है। आइस हॉकी एसोसियेशन ऑफ इंडिया की तरफ से कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में पत्र एडीएम मोहन दत शर्मा को प्राप्त हो गया है।

आईस हॉकी एसोसियेशन आफ लाहौल-स्पिति और स्थानीय प्रशासन ने उक्त आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 आफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुबई और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी होंगे।

एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि स्पिति के लिए काफी बड़ा ये आयोजन है। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्पिति में होने जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कैंप भी यहां पर आयोजित होगा। गत वर्ष हमारी महिला आईस हाकी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल हासिल किया था। इस आयोजन से जहां स्पिति के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूकता फैलेगी । बल्कि राष्ट्रीय स्तर का मंच भी उन्हें यहीं पर मिलने का अवसर प्राप्त होगा। खिलाड़ियों के ठहरने की उचित व्यवस्था का प्रावधान यहां पर किया गया है। इसके साथ ही जितने भी आफिशयल आएंगे उनके लिए अलग से रहने की व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर सुविधा देने का प्रयास प्रशासन की ओर से किया जाएगा। इस आयोजन से पर्यटन और रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। कैंप और प्रतियोगिता के आयोजन में आईस हॉकी ऐसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति की काफी बड़ी भूमिका है। एसोसियेशन के सदस्य काफी बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा ले रहें है।

रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू

समुद्र तल से 3720 मीटर की उंचाई पर काजा में बने आईस रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू हो गया। बर्फबारी शुरू होते है रिंक में पानी जमने की उम्मीदें काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में रिंक तैयार करने से संबधित सारी तैयारियां पूरी हो जाएगी। पिछले वर्ष 165 स्पिति के खिलाड़ियों को एंडवास कैंप आईस हॉकी का राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल ने करवाया था।

 

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago