Follow Us:

दीवाली की पिछली रात गुलाब सिंह के परिवार से आगज़नी ने छीनी खुशियां, नोफल ने लौटाई

पी.चंद, शिमला |

दीपावली से एक दिन पहले जब देश दीपावली की खुशियां मनाने को बेताब था। उसी दिन कसुम्पटी क्षेत्र की दरभोग पंचायत के गुलाब सिंह के घर की दीपावली आगज़नी के अंधेरे में तब्दील हो गई। मेहनत मज़दूरी कर अपने और अपने परिवार का पेट पालने वाले गुलाब सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। जिससे गुलाब सिंह का परिवार सड़क पर आ गया।

वहीं, मकान के साथ कपड़े, बर्तन, बिस्तर से लेकर सारा सामान जलकर राख हो गया। बचे तो सिर्फ गुलाब की आंखों में आंसू और परिवार का दर्द, जिसको बांटने के लिए नोफल वेलफेयर आगे आई और न केवल गुलाब सिंह का घर ठीक करके दिया बल्कि घर में सारा ज़रूरत का सामान भी उपलब्ध करवाया।