Categories: हिमाचल

कांगड़ाः फोर्टिस में MRI सेवाओं का शुभारंभ,1.5 टेस्ला HD MRI मशीन से बीमारियों का डायग्नोसिस करना होगा आसान

<p>फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में बीमारियों का सही डायग्नोसिस करना और आसान हो गया है। अस्पताल में नई 1.5 टेस्ला एचडी एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। इस एमआरआई सेवा के आरंभ होने से क्षेत्रवासियों को अब इस सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह अत्याधुनिक मशीन शरीर के हर अंग में छिपी किसी भी बीमारी का पता लगाने में सक्षम है।</p>

<p>मशीन का उद्घाटन देश के प्रसिद्धि प्राप्त लिवर रोग विशेषज्ञ एवं पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व डायरेक्टर पद्मश्री डॉ. योगेश चावला ने किया। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक मशीन के अस्पताल में स्थापित होने से रोगियों को यहां से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे न केवल मरीजों को बहुत फायदा होगा, बल्कि डॉक्टरों को भी बड़ी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन सिर, छाती, गला, पेट, लिवर, किडनी सहित शरीर की समस्त बीमारियों का निदान करने में सहायक है। डॉ. चावला ने कहा कि बीमारी का सही डायग्नोसिस होने से इलाज करना आसान हो जाता है।</p>

<p>इस अवसर पर फोर्टिस कांगड़ा के रेडियोलजिस्ट डॉ. वीरेंद्र सिंह ने नई 1.5 टेस्ला एचडी एमआरआई मशीन की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि अब बीमारियों का स्टीक डायग्नोस करना और भी आसान हो जाएगा। फोर्टिस कांगड़ा के एमएस डॉ. अनिल कायस्था ने कहा कि यह मशीन क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि इस मशीन से हर बीमारी का जल्द से जल्द पता लगाकर उस बीमारी का निदान किया जा सकेगा।</p>

<p>इस मशीन के जरिए अंदरूनी बीमारियों का पता लगने से उनका निदान करना आसान होगा। फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि इस अस्पताल में एमआरआई की सुविधा हर रोज उपलब्ध रहेगी। साथ ही इस सेवा के मूल्य भी बहुत नॉर्मल रखे गए हैं। दो रेडियोलॉजी विशेषज्ञों के साथ अस्पताल क्वालिटी एमआरआई सेवाएं प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago