Categories: हिमाचल

सेब सीजन में विपक्षी दल राजनीति छोड़कर आंकड़ों पर दें ध्यान: सुरेश भारद्वाज

<p>शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज मैहंदली मण्डी रोहडू का निरीक्षण किया तथा सेब सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौर में एमआईएस के अंतर्गत 5 साल में सिर्फ 1 रुपए ही बढ़ाया गया था। वहीं, वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बीते 4 वर्ष के कार्यकाल में ही अढ़ाई रुपए एमआईएस के अंतर्गत बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के दौरान विपक्षी दलों को राजनीति छोड़ कर आंकड़ों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।</p>

<p>भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब सीजन के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। यदि इस दौरान कोई भी व्यक्ति गलत गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला और प्रदेश में सेब मण्डियों के बिछे जाल से क्षेत्र की जनता को अनेकों लाभ प्राप्त हुए है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ प्राप्त हो रहा है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड़ की आर्थिकी प्रदान करने वाला हिमाचल प्रदेश सेब राज्य के रूप में जाना जाता है। जहां बागवानों को इस आर्थिकी का फायदा होता है, वहीं बाहरी राज्यों से आए व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूरों को भी फायदा मिलता है।&nbsp;</p>

<p>शहरी विकास मंत्री ने कहा कि पराला मण्डी में निर्माणाधीन 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कार्य मार्च, 2022 तक पूरा होगा, जिससे वहां पर 27 मीट्रिक टन सेब की खपत होगी। साथ ही वहां पर एपीएमसी द्वारा सीए स्टोर का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बाजार में सेब उतना ही भेजें जितनी खपत होगी ताकि बाजार में सेब के दाम बने रहें।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

10 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

10 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

10 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

12 hours ago