Follow Us:

शिमला के चमियाना वार्ड में तेंदुएं की दहशत

पी. चंद, शिमला |

शिमला के चमियाना वार्ड, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों में तेंदुए खुलेआम घूम रहे है। ये तेंदुएं हर दिन लोगों को मिल रहे है। जिससे स्थानीय लोग ख़ौफ़ में जी रहे है। ये तेंदुएं कई लोगों को अपना शिकार भी बना चुके हैं। ह्यूमन राइट की अध्यक्ष रीता सिकटू ने बताया कि तेंदुए हर दिन घूम रहे हैं। जिसको लेकर वन विभाग को एक माह पहले शिकायत की जा चुकी है। बाबजूद इसके आज तक तेंदुएं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कोई पिंजरा नही लगाया है। ये तेंदुए कभी भी किसी पर हमला कर सकता है। जिसका जिम्मेदार वन विभाग होगा।