Lift Construction Mandi : नगर निगम मंडी में 11 लाख रुपए की लागत से लिफ्ट तैयार की जा रही है, जिससे नगर निगम में आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों को अपने काम करवाने में सुविधा मिलेगी। यह जानकारी नगर निगम के आयुक्त एच एस राणा ने दी।
आयुक्त एच एस राणा ने बताया कि नगर निगम मंडी में लिफ्ट का कार्य जोरशोर से चल रहा है और इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और बुजुर्गों को अपने कार्यों के लिए सीढ़ियों से एक मंजिल से तीसरी मंजिल तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लिफ्ट के तैयार होने से वे आराम से एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जा सकेंगे।इस अवसर पर, उन्होंने नगर निगम के चौथे स्थापना दिवस पर शहरवासियों को भी बधाई दी।



