Follow Us:

शिमला में 11 अक्तूबर और 2 नवंबर को रहेगी छुट्टी

|

Shimla local holiday: राजधानी शिमला में 11 अक्तूबर 2024 शुक्रवार और 2 नवंबर 2024 शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। राज्य के मुख्य सचिव ने यह अधिसूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 11 अक्तूबर को महाष्टमी और 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1981 की धारा 25 के तहत यह छुट्टियां घोषित की गई हैं।

order copy

यह अवकाश केवल शिमला नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा। इसमें सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को छुट्टी का लाभ मिलेगा। इस घोषणा से नगर निगम क्षेत्र के सभी कर्मचारी इन दोनों दिनों में अवकाश का आनंद ले सकेंगे।