Categories: हिमाचल

कोरोना रोकने के लिए हिमाचल में लॉकडाउन जरूरी!, लेकिन माली हालत कर रही मजबूर

कोरोना के चलते हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों का लॉकडाउन काफी जरूरी हो गया है। आए दिन मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और डेथ रेट में भी काफी इजाफा हुआ है। हालांकि सरकार ने कई जिलों में सख्तियां जरूर बढ़ाई हैं लेकिन वे सिर्फ नाम मात्र ही मालूम पड़ रही हैं। कई जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन का भी कोई असर नहीं हो रहा है औऱ चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में प्रदेश में अब लॉकडाउन एक तरह से जरूरी हो गया है।

राजनीतिक दल, बड़े नेता, व्यापार मंडल और अब तो डॉक्टर्स सहित भी कई लोग लॉकडाउन की बात कह रहे हैं। इसी बीच बात की जाए मिडल क्लास, रेहड़ी-फड़ी वाले औऱ गरीब लोगों की तो उन्हें कोरोना से ज्यादा चिंता उनकी माली हालत की है। उनकी ये चिंता भी पूरी तरह वाजिब है क्योंकि वे हर रोज कमाते हैं तभी उनका घर चलता है। कुछ दिनों का लॉकडाउन उनके घरों की रोजी एक तरह से बंद कर देता है। ऐसे में इन लोगों को कोरोना से ज्यादा चिंता अपनी आर्थिकी की है। ये लोग लॉकडाउन के लिए तैयार हैं लेकिन अगर सरकार कुछ मिनिमम सुविधाएं दे।

लिहाजा, ये बात प्रदेश सरकार, विधायकों औऱ नेताओं को भी अच्छे से मालूम है जिसके चलते अभी तक लॉकडाउन में विलंब किया जा रहा है। लेकिन ये विलंब जितना लंबा होगा उतनी ही प्रदेश में स्थिति ख़राब होने की पूर्ण संभावना बन चुकी है। ऐसे में अब कल 5 तारिख को होने वाली कैबिनेट में लॉकडाउन लगाने पर जरूर विचार होगा। इस फैसले से पहले सरकार, नेताओं और विधायकों को साथ ही साथ मिडल क्लास औऱ गरीब लोगों को सुविधाएं देने का विचार भी करना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाएं भी डगमगा रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर नहीं मिल रहे। इन सब बातों पर सरकार को गौर करने की जरूरत है। पिछले साल कोरोना काल में जो कोविड फंड जमा हुआ था उसे भी सार्वजनिक कर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

56 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago