हिमाचल

लोकसभा निर्वाचन: कांगड़ा जिला में बनेंगे 33 माॅडल पोलिंग बूथ: DC

लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत  कांगड़ा जिला में 33 माॅडल पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके। इसमें प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो तथा ज्वालामुखी, देहरा, जसवां प्रागपुर में तीन-तीन माॅडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पोलिंग बूथों पर विद्युत, पेयजल, रैंप इत्यादि की उचित व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा इस संबंध में शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को पोलिंग बूथों की स्थापना के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक प्रबंधों की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के विभिन्न विस क्षेत्रों में 29 पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे इसके साथ ही आठ पोलिंग स्टेशन दिव्यांगों तथा धर्मशाला का दाड़ी बूथ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है इस ऐप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा। उन्होंने कहा कि सी विजिल ऐप से प्राप्त शिकायतों का सौ मिनट में निवारण भी सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग को जिला भर में शराब इत्यादि की बिक्री तथा अवैध तौर पर शराब जब्त करने की प्रतिदिन रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है इसके साथ ही नाकों पर सुचारू चेकिंग भी करने के लिए कहा गया है।

Kritika

Recent Posts

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

1 hour ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

3 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

4 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

5 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

5 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

5 hours ago