Follow Us:

आज माघ चतुर्दशी: जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ काल

 

Magh Chaturdashi 2025 Panchang. आज माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सायं 7:37 बजे तक रहेगी। इसके उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ होगा। आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र सुबह 8:59 बजे तक रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रारंभ होगा। साथ ही, वज्र योग रात्रि 11:51 बजे तक और उसके बाद सिद्धि योग रहेगा। चंद्रमा आज अपराह्न 2:52 बजे तक धनु राशि में रहेगा और उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त:
सूर्योदय सुबह 7:11 बजे और सूर्यास्त शाम 5:57 बजे होगा।

आज के शुभ मुहूर्त:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:25 से 6:18 बजे।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:22 से 3:05 बजे।
  • गोधूलि बेला: शाम 5:55 से 6:21 बजे।
  • निशिथ काल: रात 12:08 से 1:00 बजे।

आज के अशुभ मुहूर्त:

  • राहुकाल: दोपहर 3:00 से 4:30 बजे।
  • गुलिक काल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे।
  • यमगंड: सुबह 9:00 से 10:30 बजे।
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 9:20 से 10:04 बजे।
  • भद्राकाल: सुबह 7:11 से अगले दिन सुबह 8:09 बजे तक।

आज का उपाय:
आज के दिन हनुमानाष्टक का पाठ करना लाभकारी होगा। इससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।