Follow Us:

हमीरपुर: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, पहनाया काला कपड़ा

नवनीत बत्ता |

हिमाचल के हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को लाठी से भी तोड़ दिया और प्रतिमा के मुंह पर काला कपड़ा बांध दिया।

बहरहाल, शुक्रवार सुबह जब लोग सैर के लिए निकले तो वह यह नजारा देखकर दंग रह गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बारे पुलिस और जिला प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और एसडीएम ने गांधी चौक का बारीकी से निरीक्षण किया और शरारती तत्वों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया।

बता दें कि गांधी चौक हमीरपुर का सबसे व्यस्त चौक है, ऐसे में यहां इस तरह की वारदात को अंजाम देना पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।