Follow Us:

मंडीः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा जोगिंद्रनगर ने अस्पताल में दाखिल मरीजों में बांटे फल

पी. चंद |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा जोगिंद्रनगर ने ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा में बड़े हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सहित महिला मोर्चा मंडल जोगिंदर नगर की उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर सहित अनेक महिलाओं से इस कार्यक्रम में भाग लिया। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ वहीं, महिलाओं को सम्मान का दौर भी चला।

पंचायत में इस अवसर पर महिला मोर्चा से सफाई अभियान भी किया और उसके बाद अस्पताल में दाखिल मरीजों में फल बांटे। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की भगवान से कामना भी की। महिला मोर्चा ने जहां हर मरीज के तीमारदार से उन्हें किसी तरह की दिक्कत आदि तो नहीं इसकी भी पूरी जानकारी ली।

वहीं, नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन होने के बावजूद लोगों को निजी अस्पतालों में इसके लिये जाना पड़ता है और अन्य कुछ मांगों के साथ एक अनुरोध पत्र स्थानीय एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को भी सौंपा जिसमें अस्पताल में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग प्रदेश सरकार से की गई।