Follow Us:

मंडी फोरलेन पर बड़ा हादसा टला: बिंद्रावनी में टेंपो ट्रैवलर डिवाइडर पर चढ़ा, सभी यात्री सुरक्षित

  • किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बिंद्रावनी में ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी

  • 20 पर्यटक सवार थे ट्रैवलर में, सभी दिल्ली से मनाली जा रहे थे

  • टनल से निकलते ही पत्थर से बचने के प्रयास में हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित


Mandi Road Accident: हिमाचल के मंडी जिले के बिंद्रावनी क्षेत्र, जो किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित है, में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराया। गाड़ी में करीब 20 यात्री सवार थे, जो सभी पर्यटक थे और दिल्ली और हरियाणा के हैं। सभी मनाली की ओर यात्रा कर रहे थे

चालक के अनुसार, जब वाहन टनल से बाहर निकला, तो सामने अचानक एक पत्थर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया। गनीमत यह रही कि वाहन वहीं रुक गया और सड़क की दूसरी लेन में नहीं गया, नहीं तो दूसरी दिशा से आ रहे वाहनों से टक्कर हो सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था

सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रैवलर को मौके से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया।