लाहौल स्पीति और जम्मू कश्मीर की सीमा पर शिंकुला दर्रे पर मृत मान कर छोड़ा गया मजदूर आखिर जिंदा निकला। दरअसल जब उसके साथी केलांग से रेस्क्यू टीम लेकर उसका शव लेने वापिस दर्रा पर गए तो उस व्यक्ति की सांस चल रही थी।

रेस्क्यू टीम ने भी जल्द उसे रेस्क्यू कर केलांग अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार देने के बाद उसे कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

बता दें कि भारी बर्फ के बीच 22 मजदूर पैदल ही कारगिल से दारचा गांव पहुंचे थे। शिकुला दर्रे में उनके साथ चल रहे 1 मजदूर की तबियत खराब हो गई और वो बेहोश होकर गिर पड़ा। साथ चल रहे अन्य लोगों ने उसे मृत मान लिया और उसे वही छोड़ कर वो दारचा गांव पहुंचे, लेकिन वो व्यक्ति करीब 12 घंटे बाद भी माइनस तापमान में जिंदा निकला।

नेपाली मजदूर शशि (55) का शव लाने शिंकुला दर्रे पर पहुंचे दो नेपाली दीपक खत्री और सोनम ये देखकर हैरान रह गए कि शशि की सांसें चल रही हैं। उन्होंने तुरंत उसे लाकर केलांग अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे कुल्लू रेफर कर दिया।

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…