पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग दर्रे के लिए सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आखिर प्रशासन ने इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर ही दी है। सैलानी अब रोहतांग दर्रे के लिए 600 रुपये में इलेक्ट्रिक बस से रोहतांग जा सकेंगे। मनाली से रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू, ये होगा किरायापहले दिन एचआरटीसी द्वारा चार इलेक्ट्रिक बसों को रोहतांग दर्रे पर भेजा गया। वहीं आगामी दिनों में सैलानियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए बसों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।

गौर रहे कि एनजीटी के आदेश अनुसार रोहतांग के लिए रोजाना 1200 पर्यटक वाहन भेजे जा रहे थे, लेकिन सैलानियों की बढ़ रही संख्या के चलते वाहन कम पड़ रहे हैं। अब एनजीटी के आदेशों के चलते इलेक्ट्रिक बस सेवा भी शुरू कर दी। हालांकि मनाली में अभी 25 इलेक्ट्रिक बसे खड़ी है ऐसे में जल्द ही सभी बसों को रोहतांग दर्रे भेजा जा सकता है।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि सैलानियों की सुविधा को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। फिलहाल चार बसों को रोहतांग दर्रे के लिए भेजा जा रहा है, लेकिन सैलानियों की भारी संख्या को देखते हुए जल्द ही अन्य बसों को भी रोहतांग दर्रे भेजा जाएगा।

पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा बस टिकट

रोहतांग जाने वाले पर्यटकों को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बस टिकट मिलेंगे। इसके लिए सैलानियों को एक दिन पहले मनाली बस अड्डा स्थित एचआरटीसी के काउंटर से टिकट लेना होगा।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…