Categories: हिमाचल

मंडी: लडभड़ोल क्षेत्र की आंचल 21 साल 4 महीने की उम्र में बनी प्रधान

<p>हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2021 के सभी चरण पुरे हो चुके हैं। &nbsp;इन चुनावों में लडभड़ोल क्षेत्र से भी कुछ युवा चेहरे चुनकर आ आए हैं। मंडी जिला के सराज क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत थरजून से जबना चौहान चुनकर आई थी। जबना चौहान को उस वक्त देश की सबसे युवा सरपंच होने का गौरव हासिल था और यह खिताब मौजूदा समय में भी बरकरार है। जब जबना चौहान बतौर पंचायत प्रधान चुनी गई थी तो उस वक्त उसकी उम्र 21 साल 2 महीने थी। अब लडभड़ोल क्षेत्र की एक युवा प्रधान ने दूसरे पायदान पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है।&nbsp;</p>

<p>लडभड़ोल क्षेत्र की नवनिर्मित रक्तल-बघैर पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान आंचल कुमारी से 21 साल 4 महीने की उम्र में प्रधान चुनी गई है। आंचल कुमारी ने प्रधान बनकर जिले में नया इतिहास रचा है। लडभड़ोल क्षेत्र में तो अब तक 21 साल का कोई भी प्रधान नहीं बना था। आंचल कुमारी जोगिंद्रनगर से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। आंचल ने बताया कि उन्हें इस बात का गर्व है कि पंचायत के लोगों ने एक युवा उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है। &nbsp;</p>

<p>बता दें कि रक्तल-बघैर पंचायत इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थी। आंचल ने भी प्रधान पद के लिए बतौर उम्मीदवार अपना नामांकन भरा था। उनके साथ एक अन्य महिला रीता देवी मैदान में थी। रीता देवी को 239 वोट मिले जबकि आंचल को 281 वोट मिले और इस तरह से आंचल ने 42 वोटों से जीत दर्ज की है। आंचल ने कहा की अपनी पंचायत के विकास में वह कभी पार्टी को बीच में नहीं लेकर आएंगी बल्कि पूरी पंचायत का एक समान दृष्टि से विकास करवाएंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

8 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

8 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

9 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

9 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

9 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

13 hours ago